Jharkhand News: JSLPS–IIM कोलकाता का MOU, 50 हजार महिलाओं को मिलेगा बिजनेस ट्रेनिंग

झारखंड की सखी मंडल महिलाओं के लिए बड़ा मौका, IIM देगा उद्यमिता की ट्रेनिंग

Jharkhand News: झारखंड में महिला उद्यमिता को नई दिशा देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। Jharkhand State Livelihood Promotion Society और Indian Institute of Management Calcutta Innovation Park के बीच एक अहम एमओयू (MOU) साइन किया गया है, जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं को उद्योग प्रबंधन और उद्यमिता में प्रशिक्षित किया जाएगा।

3 साल की योजना, 24 जिलों में होगा असर: Jharkhand News

यह साझेदारी तीन साल की योजना के तहत काम करेगी। राज्य के सभी 24 जिलों और 264 प्रखंडों में सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को इस पहल का लाभ मिलेगा। IIMCIP इस पूरी योजना में इनक्यूबेटर की भूमिका निभाएगा और महिलाओं को बाजार की मांग के अनुसार बिजनेस विकसित करने की ट्रेनिंग देगा।

50 हजार महिलाओं को मिलेगा मौका: Jharkhand News

योजना के पहले चरण में करीब 50 हजार महिला उद्यमियों की पहचान की जाएगी। इनमें से 500 सर्वश्रेष्ठ महिलाओं को चुनकर उन्हें उन्नत स्तर का व्यापार और प्रबंधन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

1 करोड़ टर्नओवर का लक्ष्य: Jharkhand News

इस पहल का लक्ष्य है कि कम से कम 150 महिला उद्यमियों को इस स्तर तक तैयार किया जाए कि उनका वार्षिक टर्नओवर 1 करोड़ रुपये तक पहुंचे। इसके लिए उन्हें आधुनिक तकनीक, मार्केटिंग और बिजनेस मैनेजमेंट की बारीकियां सिखाई जाएंगी।

हर प्रमंडल में बनेगा इनक्यूबेशन सेंटर: Jharkhand News

योजना के तहत राज्य के हर प्रमंडल में एक स्थानीय इनक्यूबेटर विकसित किया जाएगा, ताकि योजना खत्म होने के बाद भी महिलाओं को लगातार मार्गदर्शन और सहायता मिलती रहे। खास बात यह है कि यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क होगी।

5 करोड़ का फंड, मिलेगा आर्थिक सहारा

महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए इक्विटी फंड, चैलेंज फंड और सॉफ्ट लोन के रूप में 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ समझौता

इस एमओयू पर JSLPS के COO विष्णु परिदा और IIMCIP के CEO डॉ. विवेक कुमार राय ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट

यह पहल झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

ये भी पढ़े: “मोकामा में विकास की नई शुरुआत: CM Samrat Choudhary ने किया 18.11 करोड़ की योजना का शिलान्यास”

Exit mobile version