Jharkhand News: चतरा में होमगार्ड बहाली का निरीक्षण, DC ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जायजा, अभ्यर्थियों की सुविधा पर जोर

Jharkhand News: चतरा  जिले में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त Ravi Anand ने जायजा लिया। यह बहाली प्रक्रिया 1 अप्रैल से Jawaharlal Nehru Stadium में चल रही है और 23 अप्रैल तक प्रस्तावित है।

बहाली प्रक्रिया के हर चरण का निरीक्षण: Jharkhand News

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंजीकरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन जैसे सभी चरणों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो।

अभ्यर्थियों की सुविधा पर जोर: Jharkhand News

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने

की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

उन्होंने दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि बहाली स्थल पर कानून-व्यवस्था मजबूत रखें और अभ्यर्थियों के साथ संवेदनशील तथा सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर

उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि यह बहाली प्रक्रिया युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मौका है। इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और सजगता के साथ इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। इस दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहेI

ये भी पढ़े: Jharkhand News: रांची दुष्कर्म केस में सभी आरोपी गिरफ्तार, एक ने कोर्ट में किया सरेंडर

Exit mobile version