Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा एनएच–133 पर सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक युवक बाइक समेत ट्रक के नीचे फंस गया। हादसे का मंजर देखकर मौके पर मौजूद लोग दहल उठे।
ट्रक के नीचे फंसा युवक, मौके पर ही मौत: Jharkhand News
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद एक युवक ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक की भी घटनास्थल पर ही जान चली गई। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने शुरू की जांच: Jharkhand News
घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे फंसे शव को बाहर निकाला। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
ये भी पढ़े: UPSC 2025: बिना बड़े कोचिंग के रची सफलता की कहानी, दुमका की सुदीपा दत्ता बनेंगी IAS,
-
दिल्ली में PM मोदी ने किया रावण दहन, पटना में 90 फीट के पुतले को जलाया गया -
मोहन भागवत का बयान, भारत की एकता और सत्ता परिवर्तन पर कही बड़ी बात -
अचानक कसमार पहुंचे हेमंत सोरेन, सड़क का जायजा लिया और ग्रामीणों को खिलाई पकौड़ी -
नेमरा में 70 हजार लोगों की भीड़, पुलिस की व्यवस्था से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रूपी सोरेन का श्राद्ध कार्यक्रम -
बसंत सोरेन से मिलने सिंगापुर जाएंगे CM हेमंत सोरेन? 20-21 अक्टूबर को पहुंचने की चर्चा -
महाअष्टमी व्रत का पारण, महानवमी पर कन्या पूजन; दुर्गा पंडालों में उमड़ी भीड़ -
दुर्गापूजा को लेकर अलर्ट रांची पुलिस, SSP ने पंडालों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा -
हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन की अस्थियों का किया विसर्जन, -
रांची के बकरी बाजार मेले में बड़ा हादसा टला, हवा में टूटा वाशिंग मशीन झूला -
Cm हेमंत सोरेन की मां के श्राद्धकर्म में पहुंचे बाबा रामदेव, नेमरा में दी श्रद्धांजलि -
नेमरा में हजारों की भीड़ के बीच व्यवस्था संभालते दिखे बेरमो विधायक जयमंगल सिंह -
सोरेन के संस्कार भोज के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन -
रूपी सोरेन के दशकर्म और संस्कार भोज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 13 सुपर जोन में बंटा क्षेत्र -
मां मौलिक्षा का दरबार, 108 मंदिरों वाली मलूटी को क्यों कहते हैं गुप्त काशी? -
परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए जैक सख्त, मोबाइल से लेकर OMR शीट तक के नियम जारी -
नेमरा में श्राद्ध कार्यक्रम के लिए पार्किंग और रूट प्लान जारी, QR कोड से मिलेगी सुविधा -
देवेंद्र नाथ महतो ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मां रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि -
नवरात्र पर मां छिन्नमस्ता के दरबार में उमड़ी भीड़, कोलकाता के कारीगरों ने की भव्य सजावट -
अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी के बाद आज पेशी, नेहा बोरा सुबह 5 बजे रिहा -
CM हेमंत सोरेन की मां का दशकर्म आज, नेमरा में जुटेंगे परिजन
