Jharkhand: एंटी-नक्सल अभियान पर निकले कोबरा जवान की सांप काटने से मौत

पश्चिमी सिंहभूम के जंगल में हुई दर्दनाक घटना, जवान ने अस्पताल में तोड़ा दम

चाईबासा: Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एंटी-नक्सल अभियान पर निकले कोबरा बटालियन के एक जवान की सांप काटने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को 209-कोबरा बटालियन के जवान संदीप कुमार नक्सलविरोधी अभियान के लिए नुर्धा के जंगलों में, छोटानागरा पुलिस थाना क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डंस लिया।

सांप काटने के बाद संदीप को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना से सुरक्षा बलों के बीच शोक की लहर है।

 

 

 

यह भी पढ़े: Tamil Naidu Rally में भगदड़ से 36 की मौत, पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख

Exit mobile version