Jamtara News: फ़्रेंड्स क्लब के द्वारा आयोजित फ़ुट्बॉल टूर्नामेंट में पहुँचे फुरकान अंसारी

खेल के साथ शिक्षा भी महत्वपूर्ण: फुरकान अंसारी

Jamtara News: फ़्रेंड्स क्लब लधना के द्वारा आयोजित 2 दिवसीय फ़ुट्बॉल टूर्नामेंट के फ़ाइनल में मुख्य अतिथि के तौर पे पूर्व सांसद फुरकान अंसारी पहुँचे। फ़ाइनल मैच चंद्रढीपा और तालीडीह के बीच खेला गया। जिसमें चंद्रढीपा 2 गोल से विजयी हुई।

Jamtara News: आज जामताड़ा में आदिवासी युवाओं के बीच फ़ुट्बॉल का खेल बहुत हि अच्छा प्रदर्शन के साथ खेला जा रहा है

मौक़े पर मुख्य अतिथि ने सम्बोधित करते हुए कहा आज जामताड़ा में आदिवासी युवाओं के बीच फ़ुट्बॉल का खेल बहुत हि अच्छा प्रदर्शन के साथ खेला जा रहा है। झारखंड सरकार यहाँ के युवाओं को खेल के प्रति गम्भीर है और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाए चलाई जा रही है।

Jamtara News: सरकार भी बच्चियों कि शिक्षा पर ध्यान दे रही है

उन्होंने सभी ग्रामीणों से कहा कि बच्चियों कि शिक्षा पर विशेष ध्यान दे और उन्हें बेहतर शिक्षा देने का प्रयास करे। सरकार भी बच्चियों कि शिक्षा पर ध्यान दे रही है आपका भी फ़र्ज़ बनता है की उन्हें लड़कों के बराबर पढ़ाएँ।

विजयी टीम को शुभकामनाएँ दिया और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौक़े पर पंचायत समिति अशोक मारांडी,सरिता बेसरा,मुखिया पार्वती सोरेन,माँझी हडाम हेमंत मुर्मू,रॉबिन म्रिधा,जयसिंह हेमब्रम पूर्व समिति,आनंद मुर्मू,अशोक मुर्मू,जियाराम हँसदा,सुधीर किश्कु सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Congress अध्यक्ष पद पर खड़गे निर्वाचित होने पर राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम ने बधाई दी

Exit mobile version