इन नौ सालों में जनता बेहाल हो चुकी है: Rajesh Thakur

Ranchi: Rajesh Thakur: 03 जुलाई 2023रू झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित आ अब लौट चलें… कार्यक्रम के तहत आज गिरिडीह जिला में जमुआ विधानसभा के पूर्व विधायक चन्द्रिका महथा अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ एक भव्य कार्यक्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने श्री महथा को माला एवं कांग्रेस का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, गिरिडीह जिला कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश महासचिव कुमार गौरव, सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह, जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

इन नौ सालों में जनता बेहाल हो चुकी है: Rajesh Thakur

कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का यह परिणाम है कि युवा हों या बुजुर्ग, महिला हो या किसान, सभी लोगों का रूझान कांग्रेस के प्रति बढ़ा है। अब राज्य की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश का संविधान और लोकतंत्र बच सकता है। नफरत खतम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन नौ सालों में बेतहाशा बेरोजगारी, कालाबाजारी, गैस डीजल पेट्रोल, खाद्य की आसमान छूती कीमतों से जनता बेहाल हो चुकी है।

यह भी पढ़े: Tabrez Ansari की हत्या के 4 साल बाद 10 आरोपी दोषी करार; सजा 5 जुलाई

मणिपुर जल रहा है लोगों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है: Rajesh Thakur

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री झूठ पर झूठ बोलकर जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। ठाकुर ने कहा कि जहां एक ओर मणिपुर जल रहा है लोगों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है लोक तील-तील मरने को विवश हो रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री अपना बूथ अपना कार्यक्रम में लगे हुए है, इससे ज्यादा बेशर्मी कुछ नहीं हो सकती है।

कांग्रेस की सदस्यता लेकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है

जमुआ विधानसभा के पूर्व विधायक चन्द्रिका महथा ने कहा कि कांग्रेस की सदस्यता लेकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मैं आज इस पार्टी में शामिल हो रहा हूं जो अग्रेजों से लडाई लड़कर देश को आजाद करवाया और हम आजाद भारत के नागरिक बनें। श्री महथा ने कहा कि झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कुशल नेतृत्व कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और प्यार हमें कांग्रेस में आने को विवश कर दिया।

 

यह भी पढ़े: विरोध कर रहे CTET अभ्यर्थियों पर बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज किया

Exit mobile version