मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारने में सक्रिय भूमिका निभाएं: Babulal Marandi

बूथ और यूथ पर फोकस करें ..कर्मवीर सिंह

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज मां भारती की सेवा में समर्पित भाव से कार्य करने केलिए तत्पर विस्तारकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने कहा कि सशक्त भाजपा से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। पार्टी के कार्यकर्ता आज आम जनता की आशा और अपेक्षाओं को पूर्ण कराने के महत्वपूर्ण पार्ट हैं।

उन्होंने कहा कि देश समझ चुका है कि मोदी की गारंटी ही आत्म निर्भर भारत की गारंटी है।
कहा कि हमें मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारने में सक्रिय भूमिका निभानी है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के लक्ष्य को पूरा करने केलिए सर्व स्पर्शी,सर्व व्यापी,सर्व समावेशी और सर्व ग्राह्य भाजपा ही मूल मंत्र है।

उन्होंने आगामी लोकसभा में झारखंड की 14लोकसभा सीट पर पार्टी की जीत एवम विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व की मजबूत सरकार केलिए राज्य की युवा शक्ति को,नव मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान किया। कहा बूथ और यूथ पर फोकस करें।

बैठक को प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने भी संबोधित किया।
धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता सरोज सिंह ,और संचालन प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Congress में शामिल होंगे सांसद दानिश अली? अजय राय का बड़ा बयान

 

 

 

Exit mobile version