नीतीश जी बताएं,सत्ता केलिए कितना करेंगे भ्रष्टाचार का समर्थन: Deepak Prakash

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रांची आगमन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

झारखंड में आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हेमंत सोरेन से हाथ मिलाने पहुंचे है: Deepak Prakash

उन्होंने कहा कि सत्ता लोलुपता ने नीतीश कुमार जी को भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के आगे घुटना टेकने को मजबूर कर दिया। जेपी ,लोहिया के अनुयायी कहलाने वालों ने पहले बिहार में चारा घोटाला,रेलवे नौकरी घोटाला में संलिप्त लालू प्रसाद के परिवार से हाथ मिलाया और अब झारखंड में आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हेमंत सोरेन से हाथ मिलाने पहुंचे है।

आदिवासी,दलित बेटी बहनों के साथ हो रहे दुष्कर्म,हत्या पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है: Deepak Prakash

Deepak Prakash ने कहा कि झारखंड की धरती पर नीतीश कुमार से राज्य की जनता जानना चाहती है कि राज्य संपोषित भ्रष्टाचार पर उनकी क्या सोच है,जमीन की मची लूट पर उनका क्या विचार है,बेरोजगारों को बार बार ठगे जाने पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है, शराब घोटाले के बारे में वे क्या कहना चाहेंगे, आदिवासी,दलित बेटी बहनों के साथ हो रहे दुष्कर्म,हत्या पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है,पिछड़ों के ट्रिपल टेस्ट के बिना हुए पंचायत चुनाव ,स्थगित निकाय चुनाव के बारे में उनकी क्या राय है।

उन्होंने कहा कि नीतीश जी झारखंड की नियोजन नीति पर राज्य के युवाओं को छले जाने पर भी अपनी स्पष्ट राय अवश्य दें। राज्य की जनता ठगबंधन में बढ़ते सहयोगियों। से ज्यादा उम्मीद लगाए नही बैठी है। राज्य की जनता को पता है कि ठगबंधन के नेताओं के कितने रंग।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: चेन स्नैचरों को संसाद सुशिल सिंह ने पीछा कर पकड़ा , 3 गिरफ्तार, 1 सोने की चेन बरामद

 

 

Exit mobile version