हेमंत सरकार ने लाया झारखंड प्रतियोगी परीक्षा काला कानून: Babulal Marandi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला

Ranchi: Babulal Marandi ने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा विधानसभा के मॉनसून सत्र में लाए गए झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) विधेयक 2023 को राज्य केलिए काला कानून बताया।

नियोजन नीति,स्थानीय नीति पर जनता सवाल पूछ रही: Babulal Marandi

Babulal Marandi ने कहा कि चोरी पकड़े जाने पर चोर ही शोर मचाने लगता है और शरीफ आदमी को ही पकड़वा देता है। ठीक यही हालत हेमंत सरकार की है। राज्य की जनता मजदूर,किसान,आदिवासी,दलित, पिछड़ा,युवा ,महिला सभी आज सड़क पर उतर कर मुख्यमंत्री से सवाल पूछ रहे। इनके वादों ,लंबी चौड़ी घोषणाओं को याद करा रहे। नियोजन नीति,स्थानीय नीति पर जनता सवाल पूछ रही। खान,खनिज की लूट और आकंठ भ्रष्टाचार पर कटघरे में खड़ा कर रही। ऐसे में ये सरकार तिलमिलाई हुई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीयत साफ नहीं है। इसलिए यह सरकार लगातार प्रतियोगिता परीक्षाओं में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।

जूनियर इंजीनियर की बहाली में पेपर आउट करने का आरोप संस्था पर लगा: Babulal Marandi

Babulal Marandi ने कहा कि झारखंड सिविल सेवा की परीक्षा में एक ही परीक्षा केंद्र से लगातार रॉल नंबर का उत्तीर्ण होने का मामला उजागर हो चुका है। इसी तरह जूनियर इंजीनियर की बहाली में पेपर आउट करने का आरोप संस्था पर लगा। प्रारंभ में राज्य सरकार ने इस भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की भरपूर कोशिश की लेकिन प्रबल विरोध के कारण बाद में गलती स्वीकार भी की। दबाव में कुछ नाम भी हटाए लेकिन आज तक उस परीक्षा के ओएमआर शीट जारी नही हुए।

देश द्रोह, पोक्सो, एसटी, एससी अत्याचार निवारण जैसे कानून से भी ज्यादा ताकतवर हैं: Babulal Marandi

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस विधेयक के प्रावधान देश द्रोह, पोक्सो, एसटी, एससी अत्याचार निवारण जैसे कानून से भी ज्यादा ताकतवर हैं जिसमे सवाल खड़ा करने वाले अभ्यर्थियों पर 10 साल का प्रतिबंध, बिना प्रारंभिक जांच के एफआईआर दर्ज करने, बिना जांच गिरफ्तार करने ,किसी भवन में घुसकर तलाशी लेने का सख्त प्रावधान है।

भाजपा इस विधेयक का सड़क से सदन तक पुरजोर विरोध करेगी: Babulal Marandi

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह छात्रों को जेल भेजने केलिए लाया गया काला कानून है।जो जनता की आवाज को दबाने केलिए और भ्रष्ट अधिकारियों के द्वारा नौकरियों को बेचने केलिए लाया गया है।ताकि कोई विरोध नहीं करे। भाजपा इस विधेयक का सड़क से सदन तक पुरजोर विरोध करेगी।

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड के CM ने देश के 1st Hydrogen Fuel से संबंधित उद्योग को मंजूरी दी

Exit mobile version