11अप्रैल को रांची चलो…हेमंत हटाव,झारखंड बचाव: Deepak Prakash

Jamshedpur: अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश रांची के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सरायकेला खरसावां और जमशेदपुर के प्रवास पर रवाना हुए।

सचिवालय घेराव आंदोलन राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है: Deepak Prakash

जमशेदपुर महानगर जिला में पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का आगामी 11अप्रैल को आयोजित सचिवालय घेराव आंदोलन राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है।

किसान अपने बकाए के भुगतान केलिए तरस रहे: Deepak Prakash

Deepak प्रकाश ने कहा कि जनता इस भ्रष्ट,निकम्मी,आदिवासी,दलित,युवा, महिला,किसान विरोधी सरकार से ऊब चुकी है। हेमंत सरकार ने राज्य को तीन वर्षों में विकास के पायदान में काफी पीछे धकेल दिया है। राज्य सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुकी है। विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हैं। बहन बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। युवा शक्ति आंदोलन केलिए विवश है। किसान अपने बकाए के भुगतान केलिए तरस रहे।

सरकार युवाओं को लगातार ठग रही है,दिग्भ्रमित कर रही है: Deepak Prakash

स्वास्थ्य व्यवस्था जर्जर है। बुनियादी सुविधाओं का विकास ठप्प है। ऐसे में इस सरकार को बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। नियोजन नीति के नाम पर यह सरकार युवाओं को लगातार ठग रही है,दिग्भ्रमित कर रही है।

उन्होंने कहा कि आगामी 11अप्रैल को रांची चलो नारों के साथ भाजपा हेमंत सरकार को गद्दी छोड़ने केलिए मजबूर कर देगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

Exit mobile version