हॉकी चैंपियनशिप का भव्य आयोजन राज्य सरकार की प्राथमिकता: CM Hemant Soren

पूरी तैयारी रखें, सुविधाओं में कोई कमी न रहे

Ranchi: CM Hemant Soren ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ झारखंड (रांची) की मेजबानी में आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (Women Asian Hockey Champions Trophy)-2023 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।


CM हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ झारखंड (रांची) की मेजबानी में आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (Women Asian Hockey Champions Trophy)-2023 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के समक्ष अधिकारियों द्वारा झारखंड (रांची) की मेजबानी में आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 की तैयारियों की बिंदुवार विस्तृत जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रखी गई।

हॉकी चैंपियनशिप का मिशन मोड में हो प्रचार-प्रसार: CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का भव्य आयोजन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह आयोजन राज्य सरकार द्वारा खेल के विकास के प्रति किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित करेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 के आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे इसका पूरा ध्यान रखें। इस चैंपियनशिप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार हो इस निमित्त मेकैनिज्म तैयार कर जल्द प्रचार-प्रसार शुरू करें।

हॉकी चैंपियनशिप का प्रचार-प्रसार मिशन मोड में सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट एलइडी स्क्रीन्स पर सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के अंदर एवं बाहर जितनी एलइडी स्क्रीन्स लगी हैं उनकी गुणवत्ता में सुधार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे वृक्ष जो स्टेडियम की सुंदरता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं उनकी ट्रीमिंग भी की जाए। स्टेडियम के अंदर और बाहर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।

स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा, आवागमन, 24×7 विद्युत प्रकाश का पुख्ता रहे इंतजाम: CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हॉकी स्टेडियम के आसपास क्षेत्र में जितनी एलइडी लाइट्स खराब हैं उन्हें जल्द बदलें। चैंपियनशिप के दौरान शहर में 24×7 बिजली व्यवस्था बहाल रहे। खिलाड़ियों एवं अतिथियों के आवागमन के लिए वाहन की पर्याप्त व्यवस्था करें। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्टेडियम की तैयारी, विभिन्न कनेक्टिविटी, अतिथियों की सुविधा, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा करते हुए कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

मेडिकल टीम के साथ-साथ एंबुलेंस का पुख्ता व्यवस्था रखें: CM Hemant Soren

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग श्री अविनाश कुमार, डीजीपी श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, प्रधान सचिव वित्त श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री सुनील कुमार, खेल विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, नगर आयुक्त श्री अमित कुमार, डीआईजी रांची श्री अनूप बिरथरे, आईपीआरडी निदेशक श्री राजीव लोचन बक्शी, खेल निदेशक श्री सुशांत गौरव, उपयुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची श्री चंदन सिन्हा, हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल श्री भोला नाथ सिंह सहित राज्य सरकार एवं हॉकी इंडिया के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

Exit mobile version