राज्यपाल CP Radhakrishnan ने शिबु सोरेन से की मुलाकात, CM हेमंत भी रहे मौजूद

Ranchi: माननीय राज्यपाल श्री CP Radhakrishnan आज मोरहाबादी स्थित राज्य सभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचकर उनसे औपचारिक मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन भी मौजूद रहे।

राज्यपाल CP Radhakrishnan ने इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट बताया। इस मुलाकात के बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शिबू सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन एक साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं।

इस मीटिंग को लेकर झारखंड सीएमओ के टि्वटर हैंडल ने ट्वीट करते हुए लिखा की राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मोराबादी स्थित राज्यसभा सांसद एवं पूर्व सीएम के आवास पहुंचकर उनसे ऑफिशियल मीटिंग कर कुशल क्षेम जाना। इस मौके पर सीएम श्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे।

राज्य और केंद्र सरकार के बीज चल रही तनातनी के दौरान राज्यपाल CP Radhakrishnan में शिबू सोरेन से उनके घर जाकर मुलाकात की इससे इस टशन को थोड़ा कम करने का काम कर सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: DM मॉब लिंचिंग मामले में जेल से छूटा बिहार का डॉन Anand Mohan

 

 

 

↑
Exit mobile version