
Ranchi: माननीय Governor श्री सी०पी० राधाकृष्णन आज राज भवन में शपथ ग्रहण करने के पश्चात धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्मस्थली उलिहातू गये एवं वहाँ भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन आज शपथ ग्रहण करने के पश्चात धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्मस्थली उलिहातू, खूँटी गये एवं वहाँ भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके वंशजों से भेंट की। pic.twitter.com/a0hmEYfP7z
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) February 18, 2023
उन्होंने वहाँ उनके वंशजों से भेंट भी की। इसके पूर्व राज्यपाल महोदय के खूँटी आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा सखी मण्डल की दीदियों द्वारा स्वागत किया गया।
Governor महोदय ने उपस्थित पत्रकारों से कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जन्म 1875 ई० में हुआ और वे 1900 ई० में 25 वर्ष की अल्पायु में ही देश के लिए संघर्ष करते हुए शहीद हो गये। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही आज हम सभी को स्वतंत्र भारत का नागरिक कहलाने का गौरव प्राप्त है और आज हमारा देश विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि इस राज्य के लोग बहुत सीधे-साधे व भोले-भाले हैं और उनके हित में कार्य करने के लिए तत्पर रहूँगा।
यह भी पढ़े: क्या है Jharkhand सरकार का स्थानीय निति को लेकर प्लान?