G20 डेलिगेट्स का झारखंडी संस्कृति के साथ स्वागत, लोक कलाकारों ने बांधा समां

छऊ, पाइका, अखरा और मुंडारी करम नृत्य सहित नागपुरी झूमर ने किया आत्मविभोर

रांची।  राजधानी रांची में गुरुवार की शाम झारखंडी संस्कृति की सुगंध से सराबोर थी। मौका था, G20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों को झारखंड की संस्कृति से रूबरू कराने का।

रांची के होटल रेडिसन ब्लू में झारखंड के कलाकारों ने अपने पारंपरिक नृत्य से यहां की संस्कृति से विदेशी मेहमानों को परिचित कराते हुए शानदार प्रस्तुति दी।

G20: नंद नायक की टीम की बेहतरीन प्रस्तुति पर मेहमानों ने खूब तालियां बजाईं

कार्यक्रम की शुरुआत लोक नृत्य से की गई, जिसे विदेशी मेहमानों ने काफी सराहा। उसके बाद मांदर, नगाड़ा और करताल की त्रिवेणी में कुडुख भाषा में गाए गए गीत आकर्षण का केंद्र बने। नंद नायक की टीम की बेहतरीन प्रस्तुति पर मेहमानों ने खूब तालियां बजाईं।

रेडिसन ब्लू में जी-20 बैठक में शामिल होने आए डेलीगेट्स के साथ औपचारिक मुलाकात कर उनका परिचय प्राप्त करते मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे और जी 20 में शामिल होने आए प्रतिनिधियों से मुलाकात कर झारखंड के बारे में जानकारी दी।देर शाम तक चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मद्धिम रोशनी के बीच विदेशी मेहमानों सहित देश के गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: क्या है Jharkhand सरकार का स्थानीय निति को लेकर प्लान?

 

 

Exit mobile version