
Ranchi: G20 की बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों के डेलिगेट्स का आज रांची आ रहे हैं.
सुबह से फ्लाइट्स रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आना शुरू हो गए हैं इसी क्रम में दोपहर 2:10 पर रिपब्लिक ऑफ कोरिया से मिस योउन जुन्ग पार्क एवं सिंगापुर से मिस सियान ते और डॉक्टर वी एन एलिजा एन्ग एवं 3:50 पर साउथ अफ्रीका से बर्नार्ड ब्लैडर ग्रॉइन बिरसा मुंडाएयरपोर्ट रांची पहुंचे ! सभी प्रतिनिधियों का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड के पारंपरिक नृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया गया। तद्नुपरान्त उनका काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच होटल रेडिसन ब्लू पहुंचा।
यह भी पढ़े: क्या है Jharkhand सरकार का स्थानीय निति को लेकर प्लान?