बैठक में सभी विभागों की जिम्मेवारी संभालने वाले प्रमुख एवम कार्यकर्ताओं शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि सम्मान समारोह को लेकर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
कल झारखंड के गांव गांव से लोग रांची आ रहे है: Deepak Prakash
18 अक्टूबर का दिन पार्टी के इतिहास में ऐतिहासिक दिन होगा। कल झारखंड के गांव गांव से लोग रांची आ रहे। जिन्होंने जनता का विश्वास प्राप्त किया है। भाजपा की विचार धारा को अपनी सक्रियता से जमीनी स्तर पर पहुंचाया है।
नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सम्मान समारोह में लगे सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है कि कार्यक्रम में आए सभी प्रतिनिधियों का केवल कार्यक्रम स्थल पर ही सम्मान नहीं हो बल्कि उन्हें हर विभाग की व्यवस्था में सम्मान दिखना चाहिए।
जनप्रतिनिधि हमारे अतिथि भी है और पार्टी की पूंजी भी हैं: Deepak Prakash
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा सम्मेलन की सफलता व्यवस्था में लगे एक एक कार्यकर्ताओं के ऊपर निर्भर है।
कहा कि सभी अपने अपने विभाग की जिम्मेवारी संभाल लें तो पूरी व्यवस्था संभल जायेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जिस जिम्मेवारी को लेता है उसे ईमानदारी और कर्मठता से पूरा करता है। यही हमारी पहचान भी है और ताकत भी।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने किया
बैठक में प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान,संजीव विजयवर्गीय, के के गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।