HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

झारखंड में Kalpana Soren को लेकर चर्चा तेज…

Ranchi: Kalpana Soren: झारखंड में फिलहाल झामुमो के नेतृत्व वाली चंपई सोरेन की सरकार है। मंत्रिमंडल में फिलहाल दो मंत्री पद खाली हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि जल्द ही नए मंत्री बनाए जाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक Kalpana Soren के अलावा कांग्रेस कोटे से एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है।

गुरुवार को झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सीएम चंपई सोरेन से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस दौरान लोकसभा चुनाव के बाद की राजनीतिक स्थिति और मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक विधानसभा का मानसून सत्र आहूत होने से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा।

Kalpana Soren News: झारखंड में 2 नए मंत्री बनाए जाएंगे

झारखंड सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम को टेंडर कमीशन घोटाले में 15 मई को ईडी ने गिरफ्तार किया था। तब से वे न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। जेल जाने के कई दिनों बाद भी जब उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया तो सरकार पर सवाल उठने लगे। इसके बाद 7 जून को सीएम चंपई सोरेन ने आलमगीर आलम के जिम्मे वाले सभी विभाग वापस ले लिए। आखिरकार 10 जून को आलमगीर आलम ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

अब उनकी जगह कांग्रेस कोटे से जो विधायक मंत्री पद के दावेदार के तौर पर सामने आए हैं, उनमें जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी और महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह का नाम शामिल है। डॉ इरफान अंसारी के मंत्री पद की दावेदारी के दो आधार हैं। पहला यह कि आलमगीर आलम सरकार में मुस्लिम अल्पसंख्यक चेहरा थे, इसलिए उनकी जगह कोई इसी समुदाय से आ सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Rahul Gandhi ने कसा PM पर तंज ,चुनाव के बाद पूरी तरह से बदल गए हैं नरेंद्र मोदी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button