Hemant Soren का नामांकन रद्द करने की उठी मांग; उम्र, जमीन और पत्नी की कार को लेकर क्या शिकायत

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren के नामांकन को लेकर विवाद सामने आया है, जिसमें उनके खिलाफ नामांकन रद्द करने की मांग की जा रही है। भाजपा उम्मीदवार गमालियल हेंब्रम ने सोरेन पर तीन आरोप लगाए हैं।

Hemant Soren के उम्र में बढ़ोतरी पर विवाद

पहला आरोप उनकी उम्र को लेकर है। हेंब्रम का कहना है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत ने अपनी उम्र 42 साल बताई थी, जबकि इस बार 24 अक्टूबर 2024 को दाखिल शपथ पत्र में 49 साल की उम्र बताई है। हेंब्रम ने सवाल उठाया है कि पांच साल में सात साल की उम्र कैसे बढ़ सकती है।

Hemant Soren News: संपत्ति के मूल्यांकन पर आपत्ति

दूसरा आरोप उनकी संपत्ति से संबंधित है। 2019 में हेमंत ने अपने नामांकन में दो प्लॉट का जिक्र किया था, जो 2006-2008 के बीच खरीदे गए थे। 2024 के नामांकन में उन्होंने 23 प्लॉट का उल्लेख किया है, जो उसी समय खरीदे गए थे। हेंब्रम ने सवाल उठाया है कि 2019 में इन प्लॉट्स का जिक्र क्यों नहीं किया गया।

पत्नी की कार का जिक्र गायब

तीसरा आरोप जमीन की कीमत को लेकर है। हेमंत ने बोकारो के जरीडीह में 43,560 वर्गफीट की जमीन का मूल्य 2019 में 10 लाख रुपए बताया था, लेकिन 2024 में इसका मूल्य घटाकर 4.45 लाख रुपए दिखाया है, जबकि जमीन की खरीद तिथि 24 नवंबर 2006 है।

इसके अतिरिक्त, हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम पर 2019 में एक सियाज कार का उल्लेख था, जो 2024 के नामांकन में गायब है।

यह भी पढ़े: Jharkhand Chunav: बीजेपी जल्द करेगी उम्मीदवारों की घोषणा

Exit mobile version