CM Hemant Soren से मिला ‘राष्ट्रीय युवा शक्ति’ का प्रतिनिधिमंडल, शिबू सोरेन को ‘भारत रत्न’ देने की मांग

रांची: ‘राष्ट्रीय युवा शक्ति’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज CM Hemant Soren से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में अपने द्वारा आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी, जो 5 से 7 सितंबर तक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से रांची तक चला था।

शिबू सोरेन को ‘भारत रत्न’ देने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने CM Hemant Soren को बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य शिबू सोरेन के समाज सुधारक के रूप में किए गए कार्यों, उनके त्याग, नशा उन्मूलन के प्रयासों और पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को याद करना था। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि राज्य सरकार शिबू सोरेन को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित कराने के लिए पहल करे।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी निवेदन किया कि रांची के कांके डैम या हटिया डैम के पास शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए। उनका मानना है कि यह निर्णय न केवल झारखंड, बल्कि पूरे भारत के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करेगा।

मुलाकात के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की पवित्र मिट्टी भी भेंट की।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM Hemant Soren ने खूंटी, चाईबासा और चांडिल में विधिज्ञ परिषद भवन का किया शिलान्यास

↑
Exit mobile version