मुहब्बत की दुकान के काउंटर से मिल रहे करोड़ों रुपए: Laxmikant Bajpai

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ Laxmikant Bajpai ने आज कांग्रेस पार्टी पर बड़ा निशाना साधा। डॉ वाजपेई आज एक दिवसीय प्रवास पर रांची आए।

ये जनता के गाढ़ी कमाई के लूटे हुए पैसे हैं: Laxmikant Bajpai

उन्होंने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से लगातार बरामद हो रहे करोड़ों रुपए कांग्रेस के मुहब्बत की दुकान की काउंटर से मिलने वाले पैसे हैं। कांग्रेस पार्टी की चुप्पी यह साबित कर रही है ये पैसे उनके हैं,उनकी सरकारों के हैं, उन्ही के नेताओं के हैं। ये जनता के गाढ़ी कमाई के लूटे हुए पैसे हैं।

जनता मोदी जी पर विश्वास करती है: Laxmikant Bajpai

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत मोदी की गारंटी है। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही है। सारा दूध का दूध पानी का पानी साफ हो जाएगा।  नरेंद्र मोदी विश्वास के जेनरेटर हैं। जनता मोदी जी पर विश्वास करती है। विचारों के साथ मां भारती की सेवा केलिए समर्पित कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और चमत्कारिक नेतृत्व यही भाजपा की ताकत है।

युवाओं को धोखा दिया। किसानों को निराश किया: Laxmikant Bajpai

कहा कि तीन राज्यों के चुनाव परिणाम ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है।देश में कोई दूसरी गारंटी पर भरोसा नहीं। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता तीसरी बार मोदी सरकार केलिए संकल्पित है। झारखंड के हालात पर बोलते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड को चौतरफा नुकसान किया है। जल जंगल जमीन को लूटा और लूटवाया। युवाओं को धोखा दिया। किसानों को निराश किया।

विधि व्यवस्था ध्वस्त है, अपराधी बेलगाम हैं: Laxmikant Bajpai

कहा कि महिलाओं की स्थिति भयावह है।लव जिहाद ,धर्मांतरण चरम पर है।बांग्लादेशी घुसपैठियों से प्रदेश की डेमोग्राफी बदल गई। आदिवासी समाज के स्वयंभू शुभ चिंतक बनने वाले आदिवासियों का सबसे बड़ा अहित किया है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Government का आस्चर्यजनक फ़ैसला, अधिसूचना जारी

Exit mobile version