CM Hemant Soren पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, दिवंगत जगदीश सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
admin
CM Hemant Soren आज सपरिवार रामगढ़ जिला स्थित पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां अपने पारिवारिक सदस्य जगदीश सोरेन जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां अपने पारिवारिक सदस्य जगदीश सोरेन जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। pic.twitter.com/FEBeeFBP1U
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) May 18, 2025
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री अंतिम यात्रा एवं अन्त्येष्टि संस्कार में भी सम्मिलित हुए।
विदित हो कि दिवंगत जगदीश सोरेन रिश्ते में (राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन के चचेरे भाई) मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के चाचा लगते थे। विगत 17 मई 2025 को उनका निधन हो गया था। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।