झारखंड सरकार सिकल सेल उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने UNICEF कार्यक्रम में किया संवाद

रांची, 19 जून 2025 — UNICEF : विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूनिसेफ द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में सिकल सेल से प्रभावित युवाओं से सीधा संवाद किया।

उन्होंने इस अवसर पर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सिकल सेल जैसी आनुवांशिक बीमारी पर नियंत्रण और उन्मूलन के लिए समर्पित और व्यापक स्तर पर कार्य हो रहा है।

UNICEF : सिकल सेल नियंत्रण के लिए सरकार की प्रमुख पहलें:

UNICEF : मुख्यमंत्री ने युवाओं की सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री ने सिकल सेल से प्रभावित सुश्री आतिया कौशर, स्नेहा तिर्की, सान्या परवीन, विमला कुमारी और श्री अब्दुल हकीम अंसारी से उनके इलाज, शिक्षा और जीवन से जुड़ी समस्याओं को सुना।
एक युवती द्वारा बार-बार कक्षाएं छोड़ने और परीक्षाएं मिस होने की बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मुद्दे का समाधान सुनिश्चित करेगी और सिकल सेल से प्रभावित छात्रों के लिए शैक्षणिक सहूलियतों पर विचार किया जाएगा

UNICEF के सहयोग से हो रहा कार्य

मुख्यमंत्री ने यूनिसेफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सिकल सेल पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग व यूनिसेफ के साझा प्रयासों से राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार हो रहा है।

मुख्यमंत्री का संदेश:

हमारा प्रयास आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन देना है। सिकल सेल से लड़ने के लिए सरकार, संस्थाएं और समाज सबको मिलकर कदम उठाने होंगे।
हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:

यह कार्यक्रम ना सिर्फ सिकल सेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने, बल्कि इससे जूझ रहे मरीजों को सरकार की संवेदनशीलता और तत्परता का भरोसा दिलाने वाला साबित हुआ।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: महागठबंधन की सरकार बनी तो बनेगा पूर्व सैनिक आयोग: Tejashwi Yadav का ऐलान

 

 

Exit mobile version