CM Hemant Soren ने रांची के दो और दुर्गा पूजा पंडालों का किया अनावरण

बाँधगाड़ी और हरिमती मंदिर के पंडालों का किया उद्घाटन, राज्य की उन्नति की कामना की

रांची: CM Hemant Soren ने शारदीय नवरात्रि के दौरान पूजा पंडालों के अनावरण का सिलसिला जारी रखते हुए आज रांची के दो और भव्य पंडालों का विधिवत उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने श्री श्री बाँधगाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल, दीपाटोली और हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर के पट खोले।

CM Hemant Soren ने मां दुर्गा से की राज्य की खुशहाली की कामना

पट खुलने के बाद मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस पावन अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा से राज्य की उन्नति और राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद भी पंडालों में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य और आकर्षक पंडाल दुर्गोत्सव की शोभा बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कामना की कि यह परंपरा हर वर्ष और आगे बढ़े। दोनों ही पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण में मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया गया।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Tamil Naidu Rally में भगदड़ से 36 की मौत, पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख

Exit mobile version