सीएम Hemant Soren ने बांटे 299 नियुक्ति पत्र, महिलाओं की रही बड़ी भागीदारी

3 साल के इंतजार के बाद मिली नौकरी, रांची में नियुक्ति पत्र वितरण

ची: Ranchi के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री Hemant Soren ने 62 सीडीपीओ (CDPO) और 237 महिला सुपरवाइजर को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर राज्य के वित्त मंत्री Radhakrishna Kishore, मुख्य सचिव Avinash Kumar समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

“लंबे इंतजार के बाद मिला अवसर”: Hemant Soren

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि:

“अब जिम्मेदारी और बढ़ गई”: Hemant Soren

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित अभ्यर्थी अब सरकार का हिस्सा बन चुके हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में सरकारी और अनुबंध आधारित कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है और सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए।

महिलाओं की बड़ी भागीदारी: Hemant Soren

सीएम ने खास तौर पर इस बात पर जोर दिया कि नियुक्ति पाने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि महिलाएं न सिर्फ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि सामाजिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रही हैं।

ग्रामीण से शहरी क्षेत्र तक अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि CDPO और महिला सुपरवाइजर की भूमिका शहर से लेकर गांव तक बेहद महत्वपूर्ण होगी, खासकर महिला एवं बाल विकास से जुड़े कार्यों में।

ये भी पढ़े: Jharkhand News: रांची में जमीन विवाद पर गोलीकांड, आरोपी एक घंटे में गिरफ्तार

Exit mobile version