CM Hemant Soren और कल्पना सोरेन ने विनोद पाण्डेय के आवास पर जाकर जताया शोक; माता जलेश्वरी देवी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

रांची: झारखंड के CM Hemant Soren और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने आज (मंगलवार) राज्य समन्वय समिति के सदस्य और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पाण्डेय के आवास पर जाकर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन, श्री विनोद कुमार पाण्डेय के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास पहुँचे और उनकी माता जलेश्वरी देवी जी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

CM Hemant Soren ने परिजनों का ढांढस बंधाया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल श्री विनोद कुमार पाण्डेय एवं उनके पूरे परिवार से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने के लिए ढांढ़स बंधाया।

मालूम हो कि जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय की माता जलेश्वरी देवी जी का निधन विगत 12 अक्टूबर 2025 को हो गया था। उनके पीछे चार पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार है। मुख्यमंत्री का यह दौरा पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के दुख में शामिल होने और एकजुटता दिखाने का प्रतीक है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Tamil Naidu Rally में भगदड़ से 36 की मौत, पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख

Exit mobile version