झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दी Caste Census के लिए स्वीकृति

Ranchi: सीएम चंपई सोरेन ने झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार की तर्ज पर प्रदेश में जाति आधारित सर्वेक्षण (Caste Census) को मंजूरी दे दी है. रविवार को यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी.

अधिकारी ने बताया कि सीएम ने कार्मिक विभाग को एक मसौदा तैयार करने तथा इसे मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के सामने रखने का निर्देश दिया है आगे उन्होंने बताया कि यदि सब कुछ योजना के हिसाब से रहा तो लोकसभा चुनाव के पश्चात कवायद आरंभ हो जाएगी.
सीएम ने सर्वेक्षण का संकेत देते हुए ‘एक्स’पर पोस्ट किया कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी.

 

Caste Census: झारखंड तैयार है

सीएम के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे का कहना है कि झारखंड में जाति आधारित सर्वेक्षण करने के लिए कार्मिक विभाग मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करेगा.

इसे स्वीकृति देने के लिए मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण पड़ोसी प्रदेश बिहार की तर्ज पर किया जाएगा जहां बीते वर्ष 7 जनवरी से 2 अक्टूबर के मध्य आंकड़ों का संग्रह किया गया था.

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: किसान हमारे अन्नदाता हैं, अपराधी नहीं: Madhura Swaminathan

 

↑
Exit mobile version