कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉटरी सट्टा से राज्य को लूटा: Babulal Marandi

कांग्रेस सरकार अपने नेताओं की तिजोरी भरती है

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi लगातार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

Babulal Marandi ने कमल निशान पर बटन दबाकर भाजपा उम्मीदवार को जीत दिलाने की अपील की

आज श्री मरांडी ने डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के पक्ष में रेगा डबरी एवम मंगचुआ में जनसभा को संबोधित किया। श्री मरांडी ने छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा एवम प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकार बनाने केलिए कमल निशान पर बटन दबाकर भाजपा उम्मीदवार को जीत दिलाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विकास की सोच से कोसो दूर की सरकार है। प्रदेश में घोटालों की श्रृंखला खड़ी हुई है। यह सरकार जुआ सट्टेबाजी से अपने नेताओं की तिजोरी भर रही। ईडी की जांच में महादेव ऐप के जरिए करोड़ों रुपए की लूट हुई है।

अब तो लूट घोटालों के तार विदेश से जुड़े हैं: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि शराब घोटाले ,सट्टेबाजी घोटाले की कमाई को राहुल भाई और सोनिया माता तक पहुंचाई गई है। भाजपा सरकार गरीबों,किसानों की तिजोरी भर रही। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई ने अलग प्रदेश दिया,रमन सिंह की भाजपा सरकार ने विकास के कीर्तिमान स्थापित किए लेकिन कांग्रेस की सरकार ने राज्य को घोटाले ही घोटाले दिए। अब तो लूट घोटालों के तार विदेश से जुड़े हैं।

मोदी सरकार गरीबों केलिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार गांव गरीब किसान को समर्पित है। मोदी सरकार गरीबों केलिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही। बुनियादी सुविधाओं का तीव्र विकास हो रहा।देश का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ रहा। जनधन खाता ,शौचालय , प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान भारत योजना,मुफ्त अनाज योजना ,किसान सम्मान निधि ने गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में देश की जनता मोदी जी के साथ खड़ी है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि आज सारे भ्रष्टाचारी मोदी हटाओ केलिए एकजुट हो रहे लेकिन प्रधानमंत्री ने भी आह्वान किया है न खायेंगे , न खाने देंगे। और जो खाया है उससे वापस भी लायेंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में देश की जनता मोदी जी के साथ खड़ी है।
चाहे भूपेश बघेल हों या कोई जेल जाना ही पड़ेगा।

उन्होंने जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को अपार मतों से जिताने की अपील की।

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

 

 

Exit mobile version