CM हेमन्त सोरेन से आज Tribal Youth Fest के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन से आज Tribal Youth Fest के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

Tribal Youth Fest में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया

उन्होंने मुख्यमंत्री को रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में 26- 27 नवंबर- 2023 को आयोजित होने वाले ट्राइबल यूथ फेस्ट में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस फेस्ट में राज्य के सभी 32 जनजातीय समूह के कलाकार और अन्य प्रतिनिधि शामिल होंगे।

 

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में विधायक श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की और ट्राइबल यूथ फेस्ट के अध्यक्ष श्री अजीत लकड़ा, महासचिव श्री कृष्णा लकड़ा और श्री विनोद कच्छप शामिल थे।

 

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

 

 

Exit mobile version