— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) April 13, 2023
विधायकों के लिए 70 आवास बनाया जाना प्रस्तावित है: CM Hemant Soren
बैठक में मुख्य रूप से जीआरडीए अंतर्गत एचईसी क्षेत्र में 45 एकड़ भूमि पर माननीय विधायकों के लिए बनाए जाने वाले आवास निर्माण से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। बैठक में जानकारी दी गई कि माननीय विधायकों के लिए 70 आवास बनाया जाना प्रस्तावित है।
सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करें ताकि ससमय आवास निर्माण कार्य को पूरा किया जा सके: CM Hemant Soren
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीआरडीए) माननीय विधायकों के लिए बनाए जाने वाले आवासों में मास्टर प्लान के तहत सीवरेज ड्रेनेज, सड़क एवं पार्क निर्माण इत्यादि सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करें ताकि ससमय आवास निर्माण कार्य को पूरा किया जा सके।
बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त श्री अरुण कुमार सिंह, वित्त सचिव श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव-सह-जीआरडीए निदेशक श्री विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण सचिव श्री सुनील कुमार, जीएम जीआरडीए श्री बी.एन.वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर जीआरडीए श्री एस.के.सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।