CM सोरेन से आज भारतीय तटरक्षक बल के IG इकबाल सिंह चौहान एवं कमांडेंट श्री दीपक सिंह ने मुलाकात की

Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड, उत्तर-पूर्व, क्षेत्रीय मुख्यालय, कोलकाता) के महानिरीक्षक (आई०जी०) श्री इकबाल सिंह चौहान एवं कमांडेंट श्री दीपक सिंह ने मुलाकात की।

CM Soren News: वर्तमान में कोस्ट गार्ड सेवा में झारखंड के लोगों की संख्या कम है: IG इकबाल सिंह

भेंट-वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आई०जी० श्री इकबाल सिंह चौहान से झारखंड में भारतीय तटरक्षक बल के कार्यों से संबंधित जानकारी ली तथा इस सेवा में झारखंड के कितने लोग शामिल हैं यह भी जाना। मुख्यमंत्री के समक्ष आई०जी० श्री इकबाल सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में कोस्ट गार्ड सेवा में झारखंड के लोगों की संख्या कम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल झारखंड में भी अपने कार्यों का प्रचार-प्रसार करे तथा कोस्ट गार्ड सेवा में हमारे राज्य के लोगों को भी मौका मिले इस निमित्त कार्य योजना तैयार करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Bihar के पूर्णिया में 1,182 लीटर शराब ले जा रहा दूध का टैंकर जब्त किया गया

Exit mobile version