CM सोरेन के निर्देश पर आला अधिकारियों और डॉक्टर की टीम ने आज बालासोर में घटनास्थल का जायजा लिया
admin
Balasore: CM Hemant Soren: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानगा रेलवे स्टेशन के समीप दो जून की शाम हुए भीषण और हृदय विदारक रेल दुर्घटना के पीड़ितों की मदद ,राहत और इलाज के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह से संवेदनशील और तत्पर है।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के निर्देश पर श्रम सचिव के नेतृत्व में अधिकारियों और डॉक्टर की टीम ने आज बालासोर में घटनास्थल का जायजा लिया और इस हादसे में झारखण्ड के पीड़ितों से मुलाकात कर जानकारी ली 1/3 pic.twitter.com/7Lc8sAEWNk
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) June 4, 2023
CM श्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर श्रम सचिव के नेतृत्व में आला अधिकारियों और डॉक्टर की टीम ने आज बालासोर में घटनास्थल का जायजा लिया और इस हादसे में झारखंड के पीड़ितों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। ज्ञात हो कि इस दुर्घटना में अब तक 275 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में झारखंड के 3 लोगों की दुःखद मौत हुई जबकि 61 लोग घायल हुए हैं।
CM Soren: अस्पताल जाकर घायलों से की मुलाकात
झारखंड के अधिकारियों की टीम बालासोर जिला अस्पताल पहुंची, जहां ट्रेन हादसे में घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा टीम ने एनओसीसीआई बिजनेस पार्क पहुंचकर, जहां मृतकों के शवों को रखा गया है, जानकारी ली। झारखंड टीम ने त्वरित पहल करते हुए अस्पताल से इलाजरत गोड्डा जिले के चार घायलों को डिस्चार्ज करा कर उन्हें उनके गोड्डा स्थित आवास भेजने की व्यवस्था की।
वहीं, ट्रेन हादसे में गोड्डा जिले के जिन 2 यात्रियों की मौत हुई, उनके पार्थिव शरीर को भी उनके घर भेजने की व्यवस्था की गयी, जबकि एक मृत यात्री की शिनाख्त करने की प्रक्रिया जारी है। सभी घायलों से निरंतर संपर्क बनाकर झारखंड सरकार हर जरूरी मदद पहुंचाने का काम रही है।