CM ने पहाड़ी मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की, भव्य शिव बारात को किया विदा

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य वासियों को महाशिवरात्रि की दी शुभकामनाएं

Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन महाशिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर राज्य और राज्य वासियों की उन्नति, सुख शांति और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

इस मौके पर उन्होंने भव्य शिव बारात को विदा किया और लोगों को इस महापर्व की शुभकामनाएं दी।

वर्षों से चली आ रही है परंपरा और मजबूत हो: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना में शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालुओं का पहुंचना हमारी वर्षों से चली आ रही धार्मिक आस्था का परिचायक है । आने वाली पीढ़ी भी इस परंपरा को अक्षुण्ण और मजबूती के साथ आगे बढ़ाए, हम बाबा भोलेनाथ से यह कामना करते हैं।

इस अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति की ओर से मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: क्या है Jharkhand सरकार का स्थानीय निति को लेकर प्लान?

 

Exit mobile version