धनबाद मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच

धनबाद पोस्ट ऑफिस में बम की धमकी से अफरा-तफरी, डाकघर खाली कर पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

चिठ्ठी के बदले बम की धमकी! धनबाद मुख्य डाकघर में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने शुरू की जांच

Dhanbad: कोयलांचल के सबसे व्यस्त धनबाद मुख्य डाकघर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ईमेल के जरिए डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

रांची मुख्य डाकघर को मिला धमकी भरा ईमेल

धनबाद हेड पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों के अनुसार, रांची मुख्य डाकघर को किसी अज्ञात ईमेल आईडी से धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ईमेल में दोपहर 1:00 बजे धनबाद मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। इसकी सूचना तत्काल धनबाद पुलिस और संबंधित अधिकारियों को दी गई।

डाकघर खाली कर चलाया गया सर्च ऑपरेशन

धमकी की सूचना मिलते ही डाकघर में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और डाकघर में काम से आए लोग तुरंत बाहर निकाल दिए गए। पुलिस और प्रशासन ने पूरे परिसर को खाली कराकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।

अब तक नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

प्रारंभिक जांच में पुलिस को डाकघर परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र की गहन जांच की गई।

ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर स्तर पर भी जांच जारी है।

Exit mobile version