Sahibganj में पहाड़ से निकल रहा खून, लाल रंग देख पूजा पाठ में जुटे लोग

Dumka: Sahibganj में हादसे निकल रहे लाल पानी को देखने के लिए गांव वालों की भीड़ उमड़ गई है। ग्रामीण इसे दैवीय शक्ति से जोड़ रहे हैं, तो कई लोग तरह-तरह की आशंका जाहिर कर रहे हैं।


यह भी पढ़े: Tabrez Ansari की हत्या के 4 साल बाद 10 आरोपी दोषी करार; सजा 5 जुलाई

Sahibganj News: आम नागरिकों में काफी हैरत

बेलभद्री पहाड़ जोकि झारखंड के साहिबगंज जिले के मंडल प्रखंड में स्थित है उस पहाड़ पर लाल रंग का पानी बहता देखा गया। जिसे लेकर आम नागरिकों में काफी हैरत है, इसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। कई लोग इसे दिव्य शक्ति से जोड़ रहे हैं। वही इस लाल पानी को देखने के लिए जूते ग्रामीण इस पहाड़ की पूजा पाठ में जुट गए हैं।

Sahibganj News: जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है

वही इस प्रकरण में भूगर्भ डॉ रंजीत सिंह ने साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को शनिवार को एक पत्र लिखकर जांच की मांग की है। इसके साथ ही उस स्थान की घेराबंदी करा कर उस स्थान की सुरक्षित रखने का आग्रह भी किया। रंजीत कुमार सिंह ने आगे यह बता कि वहां लेटराइट बॉक्साइट का डिपाजिट वाटर रिजर्वायर और आर्टिजन के दबाव के वजह से सरफेस पर फलो हो रहा है। और साथ ही पानी मोरंग के संपर्क में आने से लाल हो जाता है इसकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Sahibganj News: जल्द भूवैज्ञानिक करेंगे जांच

रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि जीएसआई और रांची विश्वविद्यालय के भूविज्ञान डिपार्टमेंट के डॉक्टर विजय कुमार को विस्तार से इसकी जानकारी दी गई है, वह जल्द ही यहां आकर निरीक्षण करेंगे। अभी बता दे कि यह प्रकरण मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र बेलभद्री पहाड़ का है। शुक्रवार से लाल पानी निकल रहा है, और शनिवार को भी जारी था। वहीं जिला प्रशासन की ओर से इस जगह पर पांच कि मेरा मंदिर इसे सुरक्षित कर दिया गया है। लाल पानी को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

लोग इसे ईश्वरीय शक्ति से जोड़ रहे हैं, जो कई अलग-अलग तरह की आशंका जाहिर कर रहे। पूरे मंडल प्रखंड में इस लाल पानी को देखकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: विरोध कर रहे CTET अभ्यर्थियों पर बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज किया
Exit mobile version