BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मधुबन,गिरिडीह में 5 एवम 6 अगस्त को आयोजित

जिला परिषद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवम सदस्य लेंगे भाग

Ranchi: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रशिक्षण विभाग द्वारा पार्टी से जुड़े जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवम सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गिरिडीह के मधुबन में आयोजित है यह जानकारी प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने दी।

BJP के नीतियों ,कार्यक्रमों सहित सैद्धांतिक अधिष्ठान पर 7 सत्रों में चर्चा होगी

बताया कि प्रशिक्षण में भाजपा के नीतियों ,कार्यक्रमों सहित सैद्धांतिक अधिष्ठान पर सात सत्रों में चर्चा होगी। इसके पूर्व 11बजे प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष एवम विधायकगण की बैठक आयोजित है।

 

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड के CM ने देश के 1st Hydrogen Fuel से संबंधित उद्योग को मंजूरी दी

Exit mobile version