जब तक भाजपा केंद्र में रहेगी, हेमंत को जेल से नहीं निकलने देगी: Kalpana Soren
admin
Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी Kalpana Soren ने जमशेदपुर की चुनावी सभा में जो बोले सो निहाल से संबोधन प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन आज जेल में है।
आज जमशेदपुर के बोड़ाम में भी भारी बारिश में भी लोगों की मौजूदगी यह बताने के लिए काफी है कि तानाशाही ताकतों के ध्वस्त किले का सिर्फ थोड़ा अंश बचा हुआ है जिसका झारखण्ड की जनता अगले दो चरणों में सफाया भी कर देगी।
उन्हें केंद्र की भाजपा सरकार ने षड्यंत्र के तहत जेल भेजा, ताकि वह चुनाव प्रचार ना कर सके। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते कई कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की। कोरोना में एक-एक मजदूर को अपने राज्य वापस लाकर परिवार से मिलाया। उन्होंने कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी केंद्र में रहेगी, हेमंत सोरेन को जेल से नहीं निकलने देगी।
बीजेपी के मन में गरीबों किसानों के लिए कोई स्थान नहीं है: Kalpana Soren
किसान आंदोलन को सिख समाज ने आगे बढ़ाया। भारतीय जनता पार्टी ने आंदोलन को कुचलना की प्रयास की। कल्पना ने कहा कि यह चुनाव भाजपा बनाम आम जनता का चुनाव है। आम जनता की ओर से इंडिया खड़ी है। बीजेपी के मन में गरीबों किसानों के लिए कोई स्थान नहीं है। मजदूर, किसान, गरीब वर्ग को बचाने के लिए इंडिया का साथ देना होगा। यहां भारतीय जनता पार्टी के सांसद कहां रहते हैं, जनता को पता ही नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी नेताओं को आम लोगों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। जबकि हम सरना धर्म, खतियान के मुद्दों को आगे बढ़ते हैं तो भारतीय जनता पार्टी वाले विरोध में खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे हेमंत सोरेन को जेल से निकलने के लिए आम जनता ही चाबी है। दिल्ली में हमें अपनी सरकार बनानी होगी। आपका एक-एक मत हेमंत जी को जेल से निकलने की चाबी है।