भाजपा जान ले, जनता उनके धनबल और केंद्रीय एजेंसियों से डरने वाली नहीं: Vinod Kumar Pandey

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव और प्रवक्ता Vinod Kumar Pandey ने भाजपा पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि अब जनता उनके धनबल, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पटना की ऐतिहासिक रैली में यह साफ कर दिया कि यदि वे जेल से बाहर होते, तो भाजपा झारखंड में लोकसभा चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाती।

जनता ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व को दिया आशीर्वाद: Vinod Kumar Pandey

विनोद पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद जनता ने उनके नेतृत्व में इंडिया गठबंधन को 2024 के विधानसभा चुनाव में भरपूर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि आज पूर्ण बहुमत की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर जनता की भावनाओं के अनुरूप शासन कर रही है, और यही बात भाजपा को हजम नहीं हो रही है।

लोकतंत्र और संविधान की लड़ाई: Vinod Kumar Pandey

पांडेय ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी पार्टी की नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन जी की विरासत बलिदान और संघर्ष की रही है, और कांग्रेस व झामुमो का साथ लोकतंत्र और जनता के अधिकारों को बचाने के लिए है। इसके विपरीत, भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और खरीद-फरोख्त की राजनीति परोस रही है।

झारखंडी अस्मिता पर भाजपा का आरोप

विनोद पांडेय ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को झारखंडी अस्मिता की बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नेतृत्व झारखंड की अस्मिता और हक की रक्षा का प्रतीक है। विनोद पांडेय ने विश्वास जताया कि जनता सब समझ रही है और आने वाले समय में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग

Exit mobile version