रांची में बिजली संकट को लेकर बीजेपी का राज्यव्यापी धरना, सरकार पर जमकर हमला
रांची: भारतीय जनता पार्टी ने बिजली दरों में वृद्धि, लगातार हो रही बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के नाम पर आ रहे भारी-भरकम बिलों के विरोध में आज राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन किया। राजधानी रांची के डोरंडा स्थित कुशई में जेबीवीएनएल कार्यालय के सामने महा धरना आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस प्रदर्शन में रांची के विधायक सीपी सिंह और हटिया के विधायक नवीन जायसवाल भी मौजूद रहे।
धरना स्थल पर बोलते हुए सीपी सिंह ने राज्य सरकार पर बिजली व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रांची सहित पूरे राज्य में बिजली आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और घरों में पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। “आज के समय में बिजली हर काम के लिए जरूरी है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है,” उन्होंने कहा। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
वहीं हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने स्मार्ट मीटर को लेकर विभाग पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक के बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में केवल 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है, जबकि शहरी इलाकों में भी जरूरत के मुताबिक आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके अलावा बिजली के जर्जर तारों को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि विभाग इस दिशा में कोई सुधार नहीं कर रहा है।
नवीन जायसवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जेबीवीएनएल अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करता है, तो आने वाले समय में व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
-
रूपी सोरेन के दशकर्म और संस्कार भोज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 13 सुपर जोन में बंटा क्षेत्र -
मां मौलिक्षा का दरबार, 108 मंदिरों वाली मलूटी को क्यों कहते हैं गुप्त काशी? -
परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए जैक सख्त, मोबाइल से लेकर OMR शीट तक के नियम जारी -
नेमरा में श्राद्ध कार्यक्रम के लिए पार्किंग और रूट प्लान जारी, QR कोड से मिलेगी सुविधा -
देवेंद्र नाथ महतो ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मां रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि -
नवरात्र पर मां छिन्नमस्ता के दरबार में उमड़ी भीड़, कोलकाता के कारीगरों ने की भव्य सजावट -
अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी के बाद आज पेशी, नेहा बोरा सुबह 5 बजे रिहा -
CM हेमंत सोरेन की मां का दशकर्म आज, नेमरा में जुटेंगे परिजन -
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड चैंबर के पदाधिकारी -
अभिजीत दीपके-नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में जुटे समर्थक; पुलिस ने की कार्रवाई -
सम्राट अशोक की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में आएंगे बिहार CM सम्राट चौधरी, मिला निमंत्रण -
CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, कनॉट प्लेस में भी अनुमति नहीं -
तमाड़ के बकरी बाजार में ₹19,000 के संदिग्ध नकली नोट बरामद, बंगाल के हाट से जुड़े तार? -
मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के नौवें दिन निभाई दातून-पानी और भोजन की रस्म -
डिज्नीलैंड से राजस्थान के मंदिर तक, रांची के भव्य पंडालों में उमड़ी भीड़ -
चक्रधरपुर में दशहरा की धूम, तिरंगे की थीम वाला भारत भवन पंडाल उद्घाटन के लिए तैयार -
4 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर भड़के सफाईकर्मी, सड़कों पर फेंका कचरा -
रांची के भव्य पंडालों में दिखे तंजावुर मंदिर, द्वारका और महाभारत के दर्शन -
अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में क्यों लिया? जानिए पूरा मामला -
इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस? जानें पूरा मामला