
Ranchi: रांची के नगड़ी स्थित स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल में BJP के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की सांगठनिक बैठक सम्पन्न हुई।
भारतीय जनता पार्टी की दक्षिणी छोटा नागपुर की प्रमंडलीय बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यक्रमों के निमित्त बैठक में संगठन महामंत्री आदरणीय कर्मवीर सिंह जी भाईसाहब का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । pic.twitter.com/tdp0Ne7FQB
— Sarita Pandey (@SaritaPandeyBJP) March 27, 2023
जिसमे रांची महानगर,रांची ग्रामीण,खूंटी,सिमडेगा,गुमला, लोहरदगा जिला में निवास करने वाले पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,सांसद,विधायक,पूर्व सांसद, पूर्व विधायक गण,जिला पदाधिकारी,जिला प्रभारी,सभी सात मोर्चों के राष्ट्रीय एवम प्रदेश पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री गण,बूथ सशक्तिकरण अभियान केलिए जिलों की 4सदस्यीय टीम,राष्ट्रपति के अभिभाषण केलिए जिलों में गठित 4सदस्यीय टीम उपस्थित थे।
BJP News: मंच संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने एवम धन्यवाद ज्ञापन शशिभूषण भगत ने किया
कार्यक्रम में मंच पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,पूर्व विधायक श्रीमती गंगोत्री कुजूर प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय उपस्थित थे। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने एवम धन्यवाद ज्ञापन शशिभूषण भगत ने किया।
मंचस्थ पदाधिकारियों का स्वागत महानगर जिलाध्यक्ष केके गुप्ता,रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो,खूंटी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता,सिमडेगा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक,लोहरदगा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, एवम गुमला जिलाध्यक्ष अनूप अधिकारी ने अंगवस्त्र देकर किया।
BJP News: यह पहली पार्टी है जिसकी देश भर में बूथ स्तर की सशक्त और गतिशील समिति है
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा आज 18करोड़ सदस्यों वाली सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ही नही बल्कि यह पहली पार्टी है जिसकी देश भर में बूथ स्तर की सशक्त और गतिशील समिति है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी हैं।परंतु कार्यकर्ता का आधार संगठन है। और संगठन सर्वोपरी है।भाजपा में सब कार्य केलिए कार्यकर्ता और सभी कार्यकर्ता केलिए काम की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है।
BJP News: बूथ समितियों को सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व समावेशी बनाने पर बल दिया
श्री सिंह ने आगामी लोकसभा,विधानसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी सफलता केलिए बूथ आधारित कार्यक्रमों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ समितियों को सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व समावेशी बनाने पर बल दिया जिसमे महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। पार्टी की नीतियों,कार्यक्रमों को जनता का समर्थन मिल रहा। कार्यकर्ताओं बार बार मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर घर ले कर जाएं।
BJP News: 11 अप्रैल को भाजपा द्वारा रांची में हेमंत सरकार के खिलाफ होने वाले विशाल प्रदर्शन की तैयारी
उन्होंने आगामी 11अप्रैल को भाजपा द्वारा रांची में हेमंत सरकार के खिलाफ होने वाले विशाल प्रदर्शन की तैयारी सहित बूथ पर मनाए जाने वाले छः कार्यक्रमों,आगामी 6अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस,14अप्रैल अंबेडकर जयंती पर मनाए जाने वाले समरसता सप्ताह जैसे कार्यक्रमों केलिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा की पार्टी की योजना के अनुसार सभी कार्यकर्ता आगामी 6अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस पर अपने घरों पर झंडा अवश्य लगाएं। साथ अंबेडकर जयंती के अवसर पर अपने अपने क्षेत्र में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा सहित सभी महापुरुषों की प्रतिमा की साफ सफाई करते हुए ,प्रभातफेरी,माल्यार्पण, व्याख्यान,गोष्ठी जैसे कार्यक्रम अवश्य करें।साथ ही समरसता सप्ताह में स्वच्छता अभियान,एवम सेवा कार्य अवश्य आयोजित करें।
11अप्रैल को रांची की सड़कों पर उतरेगा जनसैलाब
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि हेमंत सरकार की नाकामियों , विफलताओं और वादा खिलाफी के कारण उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा के द्वारा पिछले दिनों प्रखंड एवम जिला स्तर पर हुए राज्य सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शन में जनता का व्यापक समर्थन मिला। राज्य की आम जनता ,महिला,युवा ,आदिवासी,दलित,पिछड़े सहित सभी वर्ग के लोग ठगबंधन की सरकार से ऊब चुके हैं।लोग इस सरकार से निजात चाहते हैं।
श्री मुंडा ने कहा कि पार्टी द्वारा आगामी 11अप्रैल को रांची में आयोजित हेमंत हटाओ,झारखंड बचाओ आंदोलन में सड़कों पर जनसैलाब उतरेगा।
बैठक में रांची विधायक सीपी सिंह,हटिया विधायक नवीन जायसवाल,कांके विधायक समरी लाल,तोरपा विधायक कोचे मुंडा , पूर्व सांसद अजय मारू, पूर्व विधायक दिनेश उरांव,कमलेश उरांव,विमला प्रधान, जीतू चरण राम,प्रमंडल में निवास करने वाले अपेक्षित पदाधिकारी ,कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे