BJP: संकल्प यात्रा का भव्य समापन 28 अक्टूबर को 3 बजे अपराह्न हरमू मैदान में

6विधानसभा क्षेत्र की होगी संयुक्त सभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा हैं मुख्य अतिथि

Ranchi: BJP प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी , प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा सहित प्रदेश पदाधिकारी,सांसद,विधायकगण होंगे शामिल।

BJP News: बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का भव्य समापन 28 अक्टूबर शनिवार को

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का भव्य समापन 28 अक्टूबर शनिवार को अपराह्न तीन बजे आयोजित है यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।

bjp

उन्होंने बताया कि हेमंत सरकार के कुशासन,लूट,झूठ और भ्रष्टाचार के खिलाफ विगत 17अगस्त से प्रारंभ हुई। संकल्प यात्रा 9चरणों में संपन्न होने जा रही है।

उन्होंने बताया कि जनसंकल्प यात्रा का बरसात के बीच सभी विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक समर्थन प्राप्त हुआ है।

BJP: जेपी नड्डा जी समापन संकल्प सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे

अमर शहीद सिदो कान्हु को नमन कर शहीदों की पवित्र धरती संथाल परगना से प्रारंभ हुई संकल्प यात्रा भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर संपन्न होने जा रही। बताया कि कल 6विधानसभा क्षेत्र जिसमे रांची ,हटिया,कांके,मांडर,खिजरी, तमाड़ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं की संयुक्त सभा होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं केलिए सौभाग्य है कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी समापन संकल्प सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे।

bjp Babulal Marandi
JP Nadda with Babulal Marandi

उन्होंने बताया कि समापन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव सहित प्रदेश पदाधिकारी,सांसद विधायकगण का भी उपस्थित रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

 

 

Exit mobile version