Bihar Police का ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: सारण में मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

सारण, बिहार: Bihar Police ने मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार को रोकने के लिए चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान “ऑपरेशन नया सवेरा” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।

सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है। यह कार्रवाई 31 जुलाई, 2025 से 14 अगस्त, 2025 तक चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

Bihar Police : अभियान का उद्देश्य और उपलब्धियां

 

इस कार्रवाई में सारण पुलिस के साथ-साथ दिल्ली के शक्ति उत्प्रेरक और रेस्क्यू फाउंडेशन, नारायणी सेवा संस्थान और पल्ली सेवा समिति जैसे गैर-सरकारी संगठनों ने भी सहयोग किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार पर लगाम लगाना है। मई 2024 से अब तक, इस विशेष अभियान के तहत सारण जिले में कुल 205 लड़कियों को मुक्त कराया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, 26 मामले दर्ज किए गए हैं और 72 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

यह आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि पुलिस और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए दिशोम गुरु Shibu Soren, अंतिम जोहार के लिए उमड़ा जनसैलाब

 

 

 

 

Exit mobile version