स्वास्थ मंत्री Banna Gupta की मौजूदगी में रांची के सदर अस्पताल में हुई कोरोना की तैयारियों का मॉक ड्रिल
admin
Health Minister Banna Gupta की मौजूदगी में रांची के सदर अस्पताल में हुई कोरोना की तैयारियों का मॉक ड्रिल
Ranchi: कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Banna Gupta की मौजूदगी में रांची के सदर अस्पताल में कोरोना के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
कोविड के बढ़ते मामले के मद्देनज़र झारखंड अपनी स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहा हैं, इसी के सन्दर्भ में राज्य में कोविड 19 की तैयारियों को लेकर रांची के सदर अस्पताल में मॉकड्रील किया गया! pic.twitter.com/iHFFF3o4Dy
इस मोबाइल में यह देखा गया कि यदि कोई कोविड-19 मरीज जब अस्पताल में आता है, उस वक्त अस्पताल के कर्मचारी मरीज के इलाज को लेकर किस तरह से व्यवस्था करते हैं।
Banna Gupta: राजधानी रांची सदर अस्पताल में हुआ मॉक ड्रिल
भारत मैं एक दफा फिर से कोविड-19 की दस्तक चिंता का वजह बना हुआ है। ऐसे में तत्काल इमरजेंसी मामलों को केस तरह ट्रीट किया जाएगा। इस पर रांची के सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मीडिया को बताया कि झारखंड के सभी जिलों के उपायुक्त और अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह अपने-अपने जिलों में मॉक ड्रिल का आयोजन करें। उन्हें जनता को मीडिया के जरिए भय मुक्त रहने का आश्वासन दिया है।
Health Minister Banna Gupta की मौजूदगी में रांची के सदर अस्पताल में हुई कोरोना की तैयारियों का मॉक ड्रिल
सीएम के आदेश पर कोरोना की जांच और इलाज में काम आने वाली मशीनों को हॉस्पिटल में लगाया जा चुका है: Banna Gupta
बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड में सीएम के आदेश पर कोरोना की जांच और इलाज में काम आने वाली मशीनों को हॉस्पिटल में लगाया जा चुका है। और कुछ मशीन मंगाई भी जा रही है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री से उनकी वार्तालाप हुई थी, जिसमें उनके स्तर से कोविड-19 समीक्षा की गई थी।
Banna Gupta ने केंद्र से वैक्सीन देने की अपील
झारखंड में कोविड-19 की कमी के प्रश्न पर बना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से यह आगरा किया है कि अलग-अलग लौट पर झारखंड को वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए, प्रथम खेप में 50000 वैक्सीन दी जाए। इसके साथ ही यह भी ध्यान दिया जाए कि उसकी एक्सपायरी डेट नजदीक ना हो।