22 वें जन सुनवाई कार्यक्रम मे उपस्थित हुए मंत्री Banna Gupta,

फरियादियों के समस्याओं का किया ऑन स्पॉट निष्पादन

Ranchi: Banna Gupta: जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां के तत्वाधान में केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर माननीय स्वास्थ्य परिवार आपदा प्रबंधन एवं 20 सूत्री के प्रभारी मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम किया गया.

Banna Gupta ने त्वरित निष्पादन करने के निर्देश दिए

जनसुनवाई कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में इचागढ़ कपाली आदि क्षेत्रों से लोग उपस्थित होकर अपनी अपनी समस्याओं को माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के समक्ष रखने का काम किया. समस्याओं को सुनकर माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता ने त्वरित निष्पादन करते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए.

Banna Gupat: समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया

माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के समक्ष 110 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याओं को रखा जिसमें से अधिकांश फरियादियों के मामलों को माननीय मंत्री ने तुरंत संबंधित विभाग को निर्देश देते हुए समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया. वही बहुत सारे मामलों में माननीय मंत्री महोदय ने अपने लेटर पैड पर विभागीय पत्र लिखकर समस्याओं के निदान हेतु कार्य करने के निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारी को दिए.

Banna Gupta: अनेकों मामलों का निदान त्वरित रूप से किया गया

आयोजित कार्यक्रम मुख्य रूप से कपाली थाना, बिजली विभाग,जमीन विवाद, विधवा एवं वृद्धा पेंशन दिलाने,जल संसाधन विभाग से जुड़ी समस्याएं माननीय मंत्री जी के समक्ष रखी गई. वही स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित कैंसर इलाज हेतु, विकलांग प्रमाण पत्र जारी करने,एमजीएम, रिम्स आदि में इलाज कृत्रिम पैर, ट्राई साइकिल आदि उपलब्ध कराने के संबंध में फरियादियों ने अपनी बात रखी. जिसमें से अनेकों मामलों का निदान त्वरित रूप से किया गया!

जन सुनवाई कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मनोज झा, संजय तिवारी, संजय ठाकुर, बिलाल गुफरानी, इरशाद भाई, माजिद अख्तर, आफताब अहमद शिद्दकी,शानूर रहमान,शेरूअली,आलम ,सिद्दीक, उपस्थित थे..

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

Exit mobile version