विधायक Amba Prasad ने बड़कागांव चौक से टैक्सी स्टैंड तक देर रात्रि खुद से की साफ-सफाई
छठ पर्व से आमलोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का जाता है एक संदेश- अंबा प्रसाद
admin
Amba Prasad
बड़कागांव:- Amba Prasad: बड़कागांव मुख्य चौक से लेकर टैक्सी स्टैंड तक नाली का कचरा सड़क पर आ जाने से लोगों को हो रहे दिक्कत और परेशानी को देखते हुए विधायक ने देर रात्रि बड़कागांव मुख्य चौक से टैक्सी स्टैंड तक खुद साफ सफाई की|
गंदगी को साफ़ करने के लिए गंदगी में उतरना पड़ता है। बड़कागाँव चौक में गंदगी और बदबू से लोग कई दिनों से परेशान थे। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर देर रात चौक की सफ़ाई की। जल्द ही इसका स्थायी समाधान भी देखने को मिलेगा।@RahulGandhi@HemantSorenJMMpic.twitter.com/YscjVHfBUQ
Amba Prasad: क्षेत्र के विभिन्न छठ घाट की साफ सफाई युद्धस्तर पर करायी जा रही है
वही विधायक Amba Prasad के द्वारा पूर्व भी उस स्थान की सफाई जेसीबी द्वारा कराया गया था। इस अवसर पर विधायक ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि स्वच्छता एवं पवित्रता का महापर्व छठ त्यौहार आ रहा है इसके लिए क्षेत्र के विभिन्न छठ घाट की साफ सफाई युद्धस्तर पर करायी जा रही है। कहा छठ महापर्व में स्वच्छता का काफी ख्याल रखा जाता है।
छठ पर्व से आमलोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का एक संदेश भी जाता है कि साफ सफाई भी मनुष्य जीवन का अहम हिस्सा है। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे मौजूद थे|