Sudesh Mahto के 51वें जन्मदिन पर आर्चरी एकेडमी और आजसू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य आयोजन

सिल्ली: आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री Sudesh Mahto का 51वां जन्मदिन शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर सिल्ली के बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र एवं आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

बिरसा मुंडा आर्चरी एकेडमी में पहुंचे सुदेश महतो का कोचों और प्रशिक्षु तीरंदाजों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक सुदेश महतो, जयपाल सिंह, ‘गूंज’ के अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक सहित कई गणमान्य अतिथियों ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में आर्चरी एकेडमी सिल्ली, सोनाहातू और राहे के तीरंदाजों तथा वुशु एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और सुदेश महतो को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान भक्ति वेदांत गुरुकुल कुटीरम के आचार्य सुबल दास एवं छात्रों ने कीर्तन प्रस्तुत किया। गुरुकुल द्वारा तैयार महाप्रसाद को लोगों ने श्रद्धा से ग्रहण किया।

इसके पश्चात आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में सुदेश महतो ने केक काटा और उपस्थित कार्यकर्ताओं व समर्थकों को मिठाई खिलाई। जन्मदिन समारोह में राजा पुष्पेन्द्र नाथ सिंह देव, गौतम कृष्ण साहू, आरती देवी, सबिता रानी, दिनेश महतो, प्रकाश राम, शिशिर महतो, वाहिद अली, लक्ष्मण महतो, मधुमिता कुमारी, सौरव गिरि, रविंद्र करमाली, भरत देव साय, बबलु, चांद हुसैन, सूरज सोनार, विकास महतो, अनीता राहिल टुटी, ज्योति कुमारी, दीपा कुमारी सहित बड़ी संख्या में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

सुदेश महतो ने सभी शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रेम और विश्वास से उन्हें जनसेवा के कार्यों में लगातार ऊर्जा मिलती है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: महागठबंधन की सरकार बनी तो बनेगा पूर्व सैनिक आयोग: Tejashwi Yadav का ऐलान

Exit mobile version