CM कक्ष में संताली फिल्म “सकाम ओड़ेच्” के निदेशक अजित टुडू ने CM से मुलाकात की

Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में संताली फिल्म “सकाम ओड़ेच्” के निदेशक श्री अजित टुडू ने मुलाकात की।

CM Soren News: “सकाम ओड़ेच्” समाज में फैली कुरीति, छुआछूत आदि प्रवृत्ति के दुष्परिणाम पर आधारित एक सामाजिक फिल्म है

मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने फ़िल्म “सकाम ओड़ेच्” प्रदर्शित किया। संताली फिल्म “सकाम ओड़ेच्” समाज में फैली कुरीति, छुआछूत आदि प्रवृत्ति के दुष्परिणाम पर आधारित एक सामाजिक फिल्म है। फिल्म में संताली कला-संस्कृति को भी प्रमोट किया गया है। मौके पर मुख्यमंत्री ने फ़िल्म की सराहना की तथा फिल्म के निदेशक एवं कलाकारों के अभिनय को सराहा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे एवं फिल्म “सकाम ओड़ेच्” के अभिनेता श्री ईशाराज मुर्मू, गायक श्री मुकेश आरडीएक्स टुडू एवं मार्केटिंग डायरेक्टर श्री बलेस इमानुएल टुडू उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: चचेरे भाई की हत्या कर शरीर के अंगों को जंगल मे फ़ेका

Exit mobile version