23वें राज्य स्थापना दिवस एवं Bhagwan Birsa Munda की जयंती के शुभ अवसर पर झारखंड पवेलियन में कार्यक्रम का आयोजन

नई दिल्ली: झारखंड राज्य स्थापना दिवस,Bhagwan Birsa Munda जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर (बुधवार) को झारखंड पवेलियन स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सभी विभाग के प्रतिनिधि और दर्शक भी उपस्थित रहे

इस दौरान उद्योग निदेशक झारखंड श्री भोर सिंह यादव, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग श्री प्रणव कुमार पाल, उप निदेशक उद्योग श्री एस आर पासवान, सहायक निदेशक सूचना एवम जनसंपर्क विभाग डॉक्टर असीम कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर पवेलियन में सभी विभाग के प्रतिनिधि और दर्शक भी उपस्थित रहे।

Bhagwan Birsa Munda की जयंती एवम जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं

राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उद्योग निदेशक श्री भोर सिंह यादव ने कहा कि सर्वप्रथम सभी को राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवम जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं । आज का दिन हम सभी के लिए यह संकल्प लेने का दिन है कि हम किस प्रकार झारखंड राज्य को और विकसित और समृद्ध बनाए।

 

 

 

यह भी पढ़े: शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम करने की जरूरतरू Sudesh Mahto

 

 

Exit mobile version