28 अगस्त को केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में AJSU पार्टी की बैठक
admin
• AJSU के सभी विधासनभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, कार्यकारी जिलाध्यक्ष, महासचिव, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष रहेंगे मौजूद
• सभी नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य को किया जाएगा सम्मानित
Ranchi: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से राँची स्थित केंद्रीय कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में आजसू पार्टी के सभी विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, कार्यकारी जिलाध्यक्ष, महासचिव, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्णिम इतिहास रचने वाली भारतीय लॉन बॉल टीम की खिलाड़ी एवं झारखंड की बेटी रुपा रानी तिर्की तथा लवली चौबे एवं रजत पदक जीतने वाले सुनील बहादुर एवं दिनेश कुमार से आज मुलाकात की तथा उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी।
बैठक में AJSU द्वारा आयोजित की गयी कार्यक्रमों की समीक्षा तथा भावी कार्यक्रमों को लेकर होगी चर्चा
बैठक के दौरान आजसू पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी, जिसमें मुख्य रुप से सदस्यता अभियान, जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम शामिल है। बैठक के दौरान आजसू पार्टी के भावी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही बैठक के दौरान राज्य की वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी मंथन किया जाएगा।
AJSU नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को किया जाएगा सम्मानित
साथ ही 28 अगस्त को सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो सम्मानित करेंगे।