HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

11 अप्रैल को रांची में हेमंत हटाओ,झारखंड बचाओ के साथ विशाल प्रदर्शन करेगी BJP

प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष एवम जिलाप्रभारी एवम पार्टी विधायकगण की बैठक में बूथ सशक्तिकरण, राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम सहित विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों की हुई विस्तृत चर्चा,दिए गए कई टास्क

Ranchi: BJP प्रदेश कार्यालय में आज सघन बैठकों का दौर रहा जिसमे प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी एवम विधायकगण शामिल हुए।

बैठक में पार्टी के सांगठनिक कार्यक्रमों के साथ राज्य सरकार के खिलाफ राजस्तरीय विशाल प्रदर्शन की घोषणा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को अब चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। हमसभी को अब अपने कार्यों की गति चौगुनी करनी है। कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के साथ हम अन्य सांगठनिक कार्यक्रमों को तेजी से धरातल पर उतारना है।

BJP News: भ्रष्ट निकम्मी सरकार अपनी नाकामियों, विफलताओं से घिरती जा रही

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो साथ ही जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों के पार्टी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता भी बढ़चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि संगठन और जनप्रतिनिधि एक सिक्के के दो पहलू हैं।उन्होंने पार्टी का सूत्र सभी कार्यकर्ता को काम एवम सभी काम केलिए कार्यकर्ता पर अमल करने पर जोर दिया। राज्य सरकार ऑक्सीजन पर चल रही है। भ्रष्ट निकम्मी सरकार अपनी नाकामियों, विफलताओं से घिरती जा रही।

श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार को अब एक धक्का देने की आवश्यकता है। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ प्रखंड एवम जिला स्तर पर हुए प्रदर्शन के बाद आगामी 11अप्रैल को रांची में विशाल प्रदर्शन की घोषणा की। कहा कि कार्यकर्ता हेमंत हटाओ,झारखंड बचाओ अभियान में पूरी तरह जुट जाएं।

bjp news

BJP News: आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी तीसरी बार मोदी सरकार का सपना साकार करेगी

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने गरीब कल्याण कार्यक्रमों और नीतियों के आधार पर पिछले लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा मत प्राप्त करना है। कहा कि विरोधियों की बौखलाहट एवम सत्ता लोलुपता ने मोदी सरकार की लोकप्रियता को लगातार बढ़ाया है । उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी अपने कार्यकर्ता एवम सहयोगी दलों के साथ 35 करोड़ मत प्राप्त करके केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार का सपना साकार करेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संपन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने केलिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने स्वावलंबी भारत अभियान,एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की चर्चा की। कहा कि आगामी 22मार्च को धनबाद में बिहार दिवस, 30मार्च को रांची में राजस्थान दिवस जबकि 1अप्रैल को जमशेदपुर में उड़ीसा दिवस मनाया जायेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण को प्रदेश के सभी बूथों पर अप्रैल के अंतिम रविवार को उत्सव की तरह मनाने के निर्देश दिए। कहा कि 100वें एपिसोड को समाज के विभिन्न वर्गों की 100 का समूह बनाकर कार्यकर्ता सुनेंगे।

BJP News: श्री सिंह ने समर्पण निधि,आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम की भी विस्तार से चर्चा की

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा,गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा,जेपी पटेल,महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री नवीन जायसवाल,सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान,रीता मिश्रा,शर्मिला रजक,कोषाध्यक्ष दीपक बंका,प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास,सूरज चौरसिया,शिवपूजन पाठक, राहुल अवस्थी, किसलय तिवारी,अमरदीप यादव,अनवर हयात,आरती कुजूर,अमर बाउरी,सहित जिलों के अध्यक्ष एवम प्रभारीगण उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: क्या है Jharkhand सरकार का स्थानीय निति को लेकर प्लान?

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button