कोसी बराज के रखरखाव और मरम्मत के लिए ₹27.78 करोड़ स्वीकृत: Samrat Chaudhary

अगले 5 साल तक 66 गेटों की सुरक्षा और संचालन होगा सुनिश्चित

पटना – बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Chaudhary ने घोषणा की है कि राज्य सरकार ने कोसी बराज के रखरखाव और मरम्मत के लिए ₹27.78 करोड़ (2778.54 लाख रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।

यह राशि अगले पांच वर्षों (2025 से 2030) तक बराज के 66 गेटों, होइस्टिंग अरेंजमेंट और अन्य यांत्रिक उपकरणों के सुचारू संचालन और सुरक्षा के लिए खर्च की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना से कोसी बराज के गेटों का कुशल संचालन सुनिश्चित होगा और उनकी दीर्घकालिक सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। यह कदम बिहार के किसानों और सिंचाई व्यवस्था के लिए बेहद अहम है। इससे आने वाले वर्षों में कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और जनसुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

किसानों के हित में काम कर रही है एनडीए सरकार: Samrat Chaudhary

श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2005 की तुलना में बिहार में सिंचाई के लिए एक मजबूत नेटवर्क तैयार हुआ है। इस परियोजना के लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे हो सकें।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए दिशोम गुरु Shibu Soren, अंतिम जोहार के लिए उमड़ा जनसैलाब

 

Exit mobile version